
सलमान खान के बाद अब इन लोगों ने कर दिया ऐसा बड़ा कांड, अधिकारियों में मचा हड़कंप
बिजनौर। दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले के बारे में तो सभी जानते होंगे। हो भी क्यों न, इस मामले में प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर केस चल रहा है। जिसमें उन्हें फिलहाल सेशन कोर्ट से जमानत मिली है।
वहीं अब यूपी के बिजनौर जिले में भी काला हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मामला बिनौर के नजीबाबाद वन क्षेत्र के साहुवाला रेंज का है। जहां दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच हुआ है।
शिकारियों ने हिरण का शिकार कर उसके शव के टुकड़े करके उन्हें जंगल में ही फेंक दिया। वहीं शिकारी शिकार करके जंगल से फरार हो गए। हिरण के शिकार की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को अपने कब्जे में लेकर शिकारियों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि काफी समय से शिकारियों द्वारा जंगल मे घुसकर शिकार करने का मामला संज्ञान में आता रहा है। आरोप है कि ये शिकारी वनकर्मियों से साठ गांठ कर जंगल में दुर्लभ जानवरों का शिकार करते रहे हैं। बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के साहुवाला जंगल क्षेत्र में दुलर्भ प्रजाति के एक काले हिरण का शव कई अलग-अलग टुकड़ो में मिला है। वन से गुजर रहे एक कर्मी ने हिरण के शिकार की सूचना वन रेंजर को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन रेंजर अखलेश मिश्रा ने बताया कि किसी अज्ञात शिकारी द्वारा इस हिरण का शिकार किया गया है। शिकारी हिरण का शिकार करके इसके खाल की तस्करी करते हैं। हिरण का शव लगभग 2 दिन पुराना है। हिरण के शव का पॉस्टमॉर्टम कराके शिकार करने वाले शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Published on:
02 Jun 2018 02:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
