4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्ट यूपी के सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, इतने गहने आैर गाड़ियों के हैं मालिक

- 2014 लोकसभा चुनाव में भी बसपा से चुनाव लड़े थे यह दिग्गज नेता

2 min read
Google source verification
malook nagar

वेस्ट यूपी के सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, इतने गहने आैर गाड़ियों के हैं मालिक

बिजनौर।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।इस नामांकन में सभी प्रत्याशियों ने अपनी जमीन जायेदाद से लेकर चल आैर अचल संपत्ति की पूरी जानकारी दी है।इसमें बिजनौर लोकसभा सीट से अपने दावेदारी पेश कर नामांकन करने वाले बसपा प्रत्याशी की संपत्ति जानकर आप दंग रह जाएंगे।इसकी वजह प्रत्याशी की संपत्ति करीब 220 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।इतना ही नहीं यह दिग्गज नेता इस लोकसभा सीट से नामांकन करने वाला वेस्ट यूपी का सबसे अमीर उम्मीदवार है।

यह भी पढ़ें-इस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, इन्होंने किया समर्थन का एेलान- देखें वीडियो

बसपा से पहले भी चुनाव लड़ चुका है दिग्गज नेता

यह करोड़पति नेता बसपा पार्टी के व्यापारी मलूक सिंह नागर है।मलूक सिंह नागर का अपना दूध का बड़ा व्यापार है।मलूक नागर इससे पहले भी बसपा से इसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके है, लेकिन उस समय उन्हें करीब डेढ़ लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। मलूक सिंह नागर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के ब्योरे में बताया है कि उनके पास चल संपत्ति 108 करोड़ 52 लाख 83 हजार 817 है। उनकी पत्नी सुधा नागर पर छह करोड़ 89 लाख 22 हजार 326 रुपये की संपत्ति है। वहीं उनके पास 111 करोड़ 50 लाख 27 हजार तथा पत्नी के पास 23 करोड़ 3 लाख 94 हजार 878 रुपये की अचल संपत्ति है। इन दोनों पर अलग अलग कर्ज भी है।पर्चो में उन्होंने बताया कि उन पर 24 करोड़ 13 लाख 52 हजार 808 तथा 82 करोड़ 88 लाख 24 हजार 600 रुपये का कर्ज है। 53 वर्षीय मलूक नागर बीएसी ग्रेजुएट हैं।

यह भी पढ़ें-मायावती ने राजवीर सिंह का टिकट काटकर इस बाहुबली को बनाया उम्मीदवार, दिया चुनाव लड़ने का निर्देश

इतने सोने आैर चांदी के है मालिक

2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान मलूक नागर द्वारा अपनी संपत्ति के ब्यौरा में उन्होंने बताया है कि उनके पास करीब 60 लाख रुपये के डायमंड,सोना आैर चांदी के गहने है।वहीं उनके पास एक भी गाड़ी नहीं है।हालांकि पांच साल बाद उनके पास गाड़ी कितनी है या फिर नहीं है।इसके विषय में नामांकन फार्म के जांच के बाद ही पता चल सकेंगा।