19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इस सीट पर अखिलेश यादव के दांव से चंद्रशेखर रावण को लगा तगड़ा झटका, आजाद के टूटे इरादे

Lok Sabha Election 2024: सपा हाईकमान ने नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर को झटका दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh_yadav_and_chandrashekhar_azad_ravan_.jpg

akhilesh yadav and Chandrashekhar Azad Ravan

Nagina Lok Sabha: समाजवादी पार्टी ने अनुसूचित समाज के वोटरों को साधने के लिए सुरक्षित नगीना लोकसभा सीट पर सियासी दांव खेला है। सपा हाईकमान ने नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर को झटका दिया है। चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सहारे नगीना संसदीय सीट से ताल ठोक रहे थे। शुक्रवार 15 मार्च को भी उन्होंने यहां जनसभा की थी। लेकिन अखिलेश यादव ने यहां से पूर्व जज मनोज कुमार को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए सपा की पांचवीं सूची जारी, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव लड़ेंगे चुनाव

चंद्रशेखर आजाद के अखिलेश यादव के साथ मिलकर नगीना लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने यहां से पूर्व अपर जिला जज एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया है। वह मूल रूप से चंदोली जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: यूपी के 20 बड़े शहरों में कब होगी वोटिंग, जानें पूरी जानकारी

ऐसा कहा जाता है कि मनोज कुमार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर ही 17 वर्ष दो महीने और 13 दिन न्यायिक सेवा में रहने के बाद सितंबर 2023 में वीआरएस ले लिया। उस समय वे बिजनौर जिले में ही नियुक्त थे। वहीं अब उनके कैंडिडेट बनने से नगीना सीट से चंद्रशेखर आजाद के सपा के सहयोग से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विराम लग गया है।


बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग