
corona effect on funeral
बिजनौर. गाजियाबाद में पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या व पति द्वारा आत्महत्या के बाद चारों शवों को शनिवार को बिजनौर लाया गया। जैसे ही एक साथ चार शव घर पहुंचे तो परिजनों में हाहाकार मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। इसके बाद गमगीन माहौल में चारों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
बता दें कि बिजनौर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी राजेश सिंह के तीन बेटे धीरज कुमार, नीरज कुमार व राहुल कुमार हैं, जिनमें से बड़ा बेटा धीरज कुमार कई वर्षों से गाजियाबाद में स्टील की रेलिंग-गेट बनाने का कारोबार करता था। उसने अपने साथ गांव के ही अन्य चार-पांच लड़कों को भी काम पर लगा रखा था। नयागांव में धीरज के माता-पिता सरोज व राजेश और भाई नीरज के साथ उसके बच्चे व अविवाहित भाई राहुल रहते हैं। परिजनों का कहना है कि धीरज लगभग 12 वर्षों से अपने परिवार के साथ थाना साहिबाबाद के अर्थला इलाके में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार देर रात धीरज ने अपनी पत्नी काजल, दो साल के बेटे ध्रुव और पांच साल की बेटी एकता की हत्या कर दी। इसके बाद धीरज ने खुद भी घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं धीरज समेत पूरे परिवार की मौत की सूचना मिलते ही नयागांव में रहने वाले परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह पिता राजेश, मां सरोज व पूर्व ग्राम प्रधान चन्द्रपाल सिंह समेत परिवार के लोग गाजियाबाद रवाना हो गए थे। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शनिवार सुबह जैसे ही गांव में चारों शव पहुंचे तो मातम पसर गया। वहीं, परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लग गया। इसके बाद गमगीन माहौल के बीच चारों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Published on:
29 Feb 2020 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
