7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों के परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, भाजपा विधायक पति ने अर्थी को दिया कंधा

-ग्राम बक्शीवाला में फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। चार मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा।

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_20210409_114107.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। जनपद में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से झुलस कर पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर शुक्रवार को मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शवों को सड़क पर रखकर बिजनौर चाँदपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा सदर विधायक पति और पुलिस के अफसरों ने बामुश्किल परिजनों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही भाजपा सदर विधायक के पति द्वारा मृतकों की अर्थी को कंधा देकर जाम खुलवाया गया।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में अचानक हुआ धमाका और लग गई आग, पांच मजदूरों की माैत मचा काेहराम

दरअसल, बिजनौर थाना कोतवाली शहर के ग्राम बक्शीवाला में कथित एक मिनी पटाखा फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की आग से झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार मजदूरों ने फैक्ट्री की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों द्वारा रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला और संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: रात दस बजते सड़क पर उतरी पुलिस फोर्स, प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग

उधर, मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद भाजपा सदर विधायक पति ऐश्वर्या चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।