
Bijnor News
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मां से नाजायज संबंध के शक में की हत्या
दरअसल, मामला बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। यहां 45 वर्षीय शाहिद ने अपने 20 वर्षीय बेटे गुलफाम को अपनी से नाजायज संबंध के शक में चाकू से गोदकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
धारा 302 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय मोहम्मद गुलफाम की उसके पिता शाहिद अहमद ने 5 मार्च को हत्या कर दी थी। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने जुर्म कूबल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी और बेटे गुलफाम के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होते थे। उसके बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसलिए उसकी हत्या की।
यह भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी के इन जिलों में मड़रा रहे काले बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Published on:
02 May 2023 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
