दरअसल, चांदपुर चुंगी के सिरधानी मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों में काफी समय से कहा सुनी चली आ रही है। पुरानी रंजिश को लेकर आज इन दोनों पक्षो में पहले कहा सुनी हुई। फिर यही कहा सुनी मारपीट में बदल गई। शमशाद पक्ष के लोगों का कहना है कि इसी मोहल्ले के रहने वाले आकिब और साजिद ने पहले उनसे गाली गलौच की और मना करने पर इन लोगों द्वारा मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में हमारे परिवार के 2 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। मोहल्ले वालों की सूचना पर 100 डायल पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले गई।