बिजनौर। प्रदेश में ट्रैफिक विभाग की कड़ी मेहनत के बाद भी सड़क दुर्घटनाएं हैं कि थमने का नाम नहीं ले रही। यही कारण है कि आए दिन इस तरह के मामले आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बिजनौर जिले के थाना शेरकोट के मुबारकपुर गांव का है। जहां उत्तराखंड डिपो की बस और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बस यात्री सहित कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।