29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा

खुशखबर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व (Amangarh Tiger Reserve open) 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 27 बाघों और सैकड़ों शाकाहारी जीवों का घर है।  

2 min read
Google source verification
खुशखबर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा

खुशखबर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा

खुशखबर, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 27 बाघों और सैकड़ों शाकाहारी जीवों का घर है। अनुमंडल वन अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व (एटीआर) पहली बार पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खोला जाएगा। यूपी सरकार ने हमें 15 नवंबर से पर्यटन गतिविधि शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों के अनुसार, एटीआर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। प्रस्ताव पाइपलाइन में है क्योंकि सरकार ने अभी तक फंड जारी नहीं किया है। विभाग के पास उपलब्ध धनराशि से पहुंच मार्ग एवं प्रवेश द्वारों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल पर्यटकों के लिए सरकारी गेस्ट हाउस ही उपलब्ध हैं। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में रिसॉर्ट विकसित किए जाएंगे। एटीआर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बफर जोन भी है।

रोजगार पैदा करने में मदद करेगा टाइगर रिजर्व - डीएम बिजनौर

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, अगले महीने पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी के मद्देनजर योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि, पर्यटक स्थल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े - कानपुर में घुसा तेंदुआ दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट

यूपी में तीन टाइगर रिजर्व है जानें

यूपी में तीन टाइगर रिजर्व हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाद अमानगढ़ टाइगर रिजर्व को विकसित किया गया। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व घोषित करने के पीछे का मुख्य कारण क्षेत्र में बाघों की आबादी है। दिसंबर 2020 में बाघों की संख्या रिजर्व में 27 से अधिक थी, जबकि 2012 में रिजर्व में बाघों की संख्या 13 थी। अमानगढ़ में लगभग 100 हाथी और तेंदुओं की अच्छी-खासी आबादी है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व करीब 80 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसका मकसद ईकोटूरिज्म को बढ़ावा देना है। इसमें तीन प्रवेश द्वार एक गेट केहरीपुर, दूसरा मकोनिया और तीसरा पीली बांध की तरफ है। वर्ष 2000 में उत्तराखंड गठन के बाद कार्बेट नेशनल पार्क से जुड़ा अमानगढ़ वन रेंज बिजनौर जिले का हिस्सा बन गया था। वर्ष 2012 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया था। हमारे देश भारत में वर्ष 2022 तक कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं।

यह भी पढ़े - Gorakhpur Zoo : सीएम योगी रखेंगे तेंदुए के दो बच्चों का नाम, बताए क्या होगा नाम

Story Loader