
भारी बारिश आैर आेले से फसल हुर्इ बर्बाद, किसान का हुआ एेसा हाल- देखें वीडियो
बिजनौर।कुदरत के कहर ने ऐसी तबाही मचाई की आसमान से बरसे पानी आैर आेले से खड़ी गेंहू आैर पशुआें के चारे में इस्तेमाल होने वाली फसल बुरी तरह चौपट हो गर्इ।जिसे लेकर किसानों को हुए नुकसान को लेकर किसनों के चेहरे उदास हो गए है।अब किसानों को पशुओं के लिए चारा तक नहीं मिल पा रहा है।
किसान की ये फसल हुर्इ नष्ट
बिजनौर जिले में गुरुवार को अचानक आसमान से मूसलाधार बारिश व बर्फ़बारी पड़ने से जहां लोगो का जीना मुहाल हो गया हैं, तो वहीं खड़ी फसले बुरी तरह बर्फबारी से नष्ट हो गर्इ है। बर्फ़बारी भी ऐसी की घंटो ओलावृष्टि पड़ने से सड़के सफ़ेद हो गर्इ थी। साथ ही बर्फ के जहां - तहां ढेर लग गए थे। जिससे किसानों की खड़ी फसल गेंहू, सरसों ,अरबी ,मक्का की फसलों के साथ पशुओं के चारे में इस्तेमाल होने वाली फसल भी जमीन पर गिर गर्इ। सभी पानी भरने आैर आेले पड़ने से लगभग नष्ट हो गर्इ। गेंहू में पड़ा बीज भी बारिश और ओला पड़ने से ख़राब हो गया है। इससे किसान परेशान हो गये है। ।गेंहू को हुए नुकसान के बाद इस बार अप्रैल में काटी जाने वाली फसल में किसानो को भारी नुकसान के साथ ही गेंहू के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हो सकती हैं।
Published on:
01 Mar 2019 04:33 pm
