भाजपा नेता ओम कुमार ने पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान कहते नजर आए कि, ‘वोट नहीं तो काम भी नहीं। विधायक ने अधिकारियों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, ‘कोई भी अधिकारी जो आपका सम्मान नहीं करता और आपकी बात नहीं सुनता है, आप मेरे पास आइये, मुझे बताइये। मैं आपके साथ चलूंगा। अधिकारी को इस जिले में रहने नहीं दूंगा।’