दरअसल, बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंसल टाॅकीज निकट बिलाल मस्जिद अहमद अली रोड की रहने वाली शाहीन गरीबी से तंग आकर धामपुर के एक एजेंट के संपर्क में आई। एजेंट ने शाहीन का कुवैत में खद्दामा का वीजा जारी कराया। इसके बाद शाहीन ने कुवैत के मेहबुला में नौकरानी की नौकरी करने का फैसला किया, लेकिन किस्मत और हालतों की मार झेल रही शाहीन को क्या पता था कि वह जिस जगह जा रही है वह उसके लिए नर्क साबित हो सकती है।