17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ramzan के महीने में Lockdown को लेकर शहर काजी ने की अपील, हर तरफ हो रही तारीफ

Highlights: -शहर काजी माजिद अली ने बताया कि रमजान का महीना 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है -उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है -उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-04-23_13-09-23.jpg

बिजनौर। कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अपील कर रहा है। इस बीच रमजान के पाक महीने को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्ता कर लॉकडाउन नियमों को पालन करने के लिए उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दो साल की बेटी को आंचल में छुपा ये महिला सिपाही करवा रही लोगों से लॉकडाउन का पालन

इस सबके बीच रमजान के महीने को लेकर शहर काजी माजिद अली ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है। जिसमें उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों से ही जहां नमाज अदा करने को कहा है। शहर काजी माजिद अली ने बताया कि रमजान का महीना 25 अप्रैल से शुरू हो सकता है। इस रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग घरों पर रहकर ही खुदा की इबादत करें और इस महामारी से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों पर ही नमाज व तराबी पढ़ें।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच मदरसा संचालक मुफ्ती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी

उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए लोग अपने घरों से ना निकलें और इस महामारी को रोकने में अपना अपना सहयोग दें। साथ ही होने वाली आज़ान में मुस्लिम समुदाय के लोग लाऊड स्पीकर का प्रयोग ना करके अपने घरों पर घड़ी या मोबाइल पर अलार्म लगा कर नमाज के समय उठकर नमाज को अदा करें। इस महामारी में जात पात भूलकर हिंदू व मुसलमान समाज के लोग आपस में मिलकर ही लॉक डाउन का पालन करते हुए इस महामारी से लड़ सकते हैं और अपने साथ-साथ परिवार व देश के लोगों को इस महामारी से बचा सकते हैं।