शामली जनपद के कैराना में 16 अप्रैल को बाजार में सामान की खरीदारी करने गए मदरसे के प्रबंधक बाइक सहित लापता थे। इस दौरान उन्हें काफी तलाश गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मुफ्ती के परिजनों ने कैराना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफ्ती के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। इसकी वजह से उसका कोई सुराग नहीं लग सका।