8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: तेंदुए का ग्रामिणों को सता रहा था खौफ तो वन विभाग ने तैयार किया ऐसा प्लान

पिंजरे में फंसने पर गांव वालों ने जहां राहत की सांस ली। वहीं पिंजरे में बंद तेंदुआ पास में जमा भीड़ को देखकर गुर्राता नजर आया।

less than 1 minute read
Google source verification
leopard

VIDEO: तेंदुए का ग्रामिणों को सता रहा था खौफ तो वन विभा ने तैयार किया ऐसा प्लान

बिजनौर। गांव शाहपुर जमाल के ग्रामीणों के लिए दहशत और खौफ का साया बना तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिंजरे में फंसने पर गांव वालों ने जहां राहत की सांस ली। वहीं पिंजरे में बंद तेंदुआ पास में जमा भीड़ को देखकर गुर्राता नजर आया। तेंदुआ के पिंजड़े में फंसने पर आसपास के लोगों का तांता मौके पर लग गया। वन विभाग की टीम अब तेन्दुए को शाहपुर आलम से लेकर जा रहे हैं और अमानगढ़ रेंज के जंगल मे इसे छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : कोचिंग पढ़ने निकला था देश के इस सिपाही का बेटा, झाड़ियों में इस हालत में मिला तो घर में मच गया कोहराम

बता दें कि पिछले कई दिनों से गांव में आबादी के आसपास घूम कर यह तेंदुआ दहशत फैला रहा था। जिससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश वन विभाग के लिये बना हुआ था। ग्रामीण अकेले अपने खेतों पर जाते हुए भी डर रहे थे। इसी खौफ के चलते वन विभाग ने 2 दिन पहले गांव शाहपुर जमाल में एक पिंजरा लगाया था। तभी से इस तेंदुए के पिंजरे में फंसने की इंतजार की जा रही थी। बीती रात शिकार के लालच मे तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया।

यह भी पढ़ें : रन फॉर यूनिटी में सासंद से लेकर विधायक और नेताओं ने भी लगाई दौड़

पिंजरे में फंसने के बाद तेंदुए ने गुर्राना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुचे तो तेंदुए को पिंजरे में फंसा पाया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारी फिलहाल पिंजरे में बंद तेंदुए को अपने साथ ले गए हैं। उसे अमानगढ़ वन रेंज मे छोडने की तैयारी चल रही है।