23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RUN FOR UNITY में सासंद से लेकर विधायक और नेताओं ने भी लगाई दौड़

स्टैचू ऑफ यूनिटी के अनावरण के मौके पर देश भर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:24 PM IST

muzafarnagar

रन फॉर यूनिटी में सासंद से लेकर विधायक और नेताओं ने भी लगाई दौड़

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 वी जयंती पर जंहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर केवडिया गांव में का अनावरण किया वहीं देश के अलग-अलग शहरों में रन फॉर यूनिटी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में भी विधानसभा स्तर पर रन फॉर यूनिटी के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया। जिसमें मुजफ्फरनगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद संजीव बालियान नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बताया कि आज देश के सबसे बड़े नेता रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन है। इस दौड़ का मकसद है कि सभी एक साथ हैं।

शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का इस देश के निर्माण में, अखंडता और एकता को बनाए रखने में उनका विशेष योगदान रहा है। जिस समय अंग्रेजों ने देश को अलग-अलग रियासतों में बांटा था। उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 565 रियासतों चीन के राजाओं जिनके जमीदार हो जिनके मालिकों से मिलकर उन्हें एक होने एक करने का आह्वान किया था उस महान नेता की याद में आज उनके जन्मदिन को मुजफ्फरनगर में की दौड़ का आयोजन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग