11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस से उतरने के दौरान यात्री के साथ हुआ कुछ एेसा की चली गर्इ जान, देखते रह गये लोग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा

less than 1 minute read
Google source verification
news

बस से उतरने के दौरान यात्री के साथ हुआ कुछ एेसा की चली गर्इ जान, देखते रह गये लोग

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में स्थित सरकारी बस अड्डे पर बस से उतर रहे यात्रियों के बीच एक यात्री की सड़क पर पैर रखते ही मौत हो गर्इ। जब लोग कुछ समझ पाते शख्स जमीन पर गिर गये। इस पर लोग देखते रह गये। वहीं कुछ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बस अड्डे पर अचानक शख्स की मौत से हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शख्स को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः जल्द यूपी के इस महानगर से भी हवार्इ सफर कर सकेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन- देखें वीडियो

बस से उतरते ही हो गर्इ मौत

बिजनौर के थाना कोतवाली शहर रोड के सरकारी बस अड्डे पर रविवार को नगीना जाने वाली बस से उतरे एक यात्री की अचानक से बस अड्डे स्टेशन में मौत हो गई। राहगीरों ने मृतक के मोबाइल से सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पर्स निकालकर पता निकालने की कोशिश की।लेकिन मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पता चला है कि मृतक की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शख्स को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। मृतक की मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग