25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द यूपी के इस महानगर से भी हवार्इ सफर कर सकेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन- देखें वीडियो

-उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Mar 2019, 10:40 AM IST

news

जल्द यूपी के इस महानगर से भी हवार्इ सफर कर सकेंगे लोग, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन- देखें वीडियो

गाजियाबाद।यूपी के पश्चिमी जिलों के लोग पिछले काफी समय से हवार्इ सफर के लिए राह ताक रहे, लोगाें का यह इंतजार खत्म होने वाला हैं।इसकी वजह गाजियाबाद में हिंडन डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल से विमान की सुविधा का जल्द शुरू होना हैं।इतना ही नहीं इसका उद्घाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आठ मार्च को करेंगे।इस दौरान वह लोगों की सभा को भी संबोधित करेंगे।इसे देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें-लाठी मारने से नाराज शख्स ने वार्डन से मांगी एेसी चीज, जेल विभाग में मचा हड़कंप- देखें वीडियो

पीएम मोदी टर्मिनल के साथ इन परियोजनाआें का भी करेंगे उद्घाटन

जानकारी के अनुसार आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अौर सीएम योगी आदित्यनाथ महानगर गाजियाबाद पहुंचेंगे। यहां पर पीएम मोदी हिडन डोमेस्टिक एयरपोर्ट,दिलशाद गार्डन- न्यू बस अड्डा मेट्रो समेत अन्य कर्इ परियोजनाआें का उद्घाटन कर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सिकंदरपुर गांव में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। मौसम के लगातार करवटे बदलने के चलते वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा के भी भारी भरकम इंतजाम यहां किये जाएंगे। गाजियाबाद डीएम रितु महेश्वरी के अनुसार साढ़े बत्तीस हजार करोड़ की 15 परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया जायेगा।रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम दिल्ली से मेरठ डेवलप हो रहा है।मेट्रो परियोजना 1800 करोड़ की हैं।जिसका उद्घाटन और शिलान्यास का यह कार्यक्रम हैं।

सुरक्षा में तैनात रहेगा इतना फोर्स

वहीं जिले में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जाएंगे। जिले के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल के अनुसार सूबे और रेंज सहित लखनऊ से भी फोर्स मंगाई जा रही हैं। जिसमे हेडक्वार्टर से 10 कम्पनी पीएसी जिसमे 4 कम्पनी आरएएफ मांगी गयी हैं। 10 एसपी रेंक के अधिकारी की मांग की गयी है। 2000 कॉस्टेबल और 500 अन्य (इंस्पेक्टर से लेकर सीओ तक) अधिकारी इस सुरक्षा व्यवस्था में जुटेंगे। जिनकी मांग गाजियाबाद एसएसपी ने कड़े सुरक्षा इंतजाम की व्यवस्था के लिए की है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग