6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग लड़का महिला से कर बैठा इश्क, अंधेरी रात में मिलने पहुंचा तो घर वालों ने करा दी शादी

UP News: बिजनौर में एक सिरफिरा प्रेमी आधी रात को अपने युवती से मिलने पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और दोनों की शादी करा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Minor boy reached meet to him in middnight family caught

परिजनों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी।

UP News: बिजनौर में अपने प्रेमिका से आधी रात को नाबालिग प्रेमी मिलने पहुंचा। इसके बाद लड़के साथ वो हुआ जो वह अपने सपने में नहीं सोचा होगा। युवती के परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। फिर लड़के के परिवार वालों को बुलाया और काफी देर तक दोनों पक्ष में हंगामा चला। फिर दोनों के बीच शादी की बात पर सहमति बनी।

पंडित जी को बुलाकर दोनों की शादी कराई गई। विदाई के समय दुल्हन को साथ ले जाने से लड़के ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में बवाल मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। इसके बीच नाबालिग दूल्हा बिना दुल्हन को लिए ही भाग गया। ये पूरा मामला बिजनौर के नूरपुर इलाके का है।

कई बार प्रेमिका से मिल चुका था प्रेमी
नूरपुर के मुरादाबाद मार्ग पर एक गांव में युवती परिवार के साथ रहती है। उसका काफी समय से नाबालिग किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में चोरी छिपे मुलाकातें भी होती रहती थीं। रात में भी किशोर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। शुक्रवार को आधी रात वह मिलने पहुंचा तो परिजनों को भनक लग गई। इसके बाद प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में घंटों पंचायत चलती रही। दोनों की शादी पर सहमति बनी। इसके बाद लड़की के परिजन तत्काल शादी कराने पर अड़ गए। प्रेमी को छुड़ाने के लिए उसके परिवार वाले शादी को तैयार हो गए और दोनों की शादी करा दी गई। वहीं, दुल्हा बिना दुल्हन लिए भाग गया।

यह भी पढ़ें: केरल के राज्यपाल का बड़ा बयान, बोले- हम अपनी विरासत के बारे में जागरूक नहीं