
वेस्ट यूपी की इस लोकसभा सीट पर हैं 15 लाख से अधिक वोटर, जानिए किसका पलड़ा भारी
बिजनौर। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन होने के बाद 2009 में आरक्षित सीट बनी थी। इस सीट पर दलित और मुस्लिम वोटर के गठजोड़ चलता है। इस सीट पर 21 प्रतिशत एससी वोटर हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता 50 प्रतिशत है। इसके अलावा अन्य जाति के जाट, चौहान, धोबी और गुर्जर जाति के लोग हैं।
यह भी पढ़ें : 'EVM में कमल का बटन दबाने पर कप प्लेट को जा रही वोट'
बिजनौर जनपद के नगीना लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट आती हैं। नगीना संसदीय सीट फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पास है। जिस पर वर्तमान में सांसद यशवंत सिंह का कब्जा है। वहीं नगीना विधानसभा सुरक्षित सीट पर सपा से मनोज पारस विधायक हैं। नजीबाबाद विधानसभा सीट पर सपा के तस्लीम अहमद विधायक हैं। धामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक राणा विधायक हैं। जबकि नूरपुर विधानसभा सीट से सपा के नईमउल हसन विधायक हैं। नहटौर विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा के ओम कुमार विधायक हैं, जबकि बिजनौर जिले की बढ़ापुर सीट मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र में आती है। जिस पर भाजपा के सुशान्त सिंह विधायक हैं।
नगीना संसदीय सीट पर कुल 15 लाख 74 हजार 998 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 38 हज़ार 144 है और 7 लाख 36 हज़ार महिला मतदाता हैं। वहीं 73 मतदाता अन्य कैटेगिरी में आते हैं। नगीना लोकसभा क्षेत्र में 992 पोलिंग सेंटर और 1776 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं।
नगीना सुरक्षित लोकसभा पर करोड़पति प्रत्याशी
प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास
वीवीआईपी प्रत्याशी
2009 में नगीना लोकसभा चुनाव का रिजल्ट
सपा से यशवीर सिंह 2009 में बिजनौर लोकसभा सीट से जीते थे। इन्हें 2 लाख 34 हज़ार 815 वोट मिले थे। बसपा के राम किशन सिंह को 1 लाख 75 हज़ार 127 वोट मिले थे। आरएलडी(बीजेपी का समर्थन) के प्रत्याशी मुंशी राम पाल 1 लाख 63 हज़ार 062 वोट मिले थे। इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से ईशम सिंह को 31 हज़ार 779 वोट मिले थे। 2009 में इस सीट पर समाजवादी के यशवीर सिंह को लोगों ने 36.49 प्रतिशत वोट करके जिताया था।
2014 नगीना सुरक्षित लोकसभा चुनाव रिजल्ट
बीजेपी से इस सीट पर डॉ यशवंत सिंह ने 3 लाख 67 हज़ार 825 वोट से जीते थे। उन्हें 39.02 परसेंट वोट मिले थे। समाजवादी के यशवीर सिंह धोबी को इस सीट पर 2 लाख 75 हज़ार 435 वोट मिले थे। बसपा से गिरीश चंद को इस सीट से 2 लाख 45 हज़ार 285 वोट मिले थे। पीस पार्टी से शीश राम रवि को 21 हज़ार 334 वोट मिले थे।
2019 नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट पर प्रत्याशी
नगीना लोकसभा सीट का जातिगत आंकड़े
नगीना लोकसभा ( सुरक्षित ) सीट पर वोटों का समीकरण कुछ इस प्रकार है। यहाँ हिंदू वोटर 66 प्रतिशत है और मुस्लिम वोटर 34 प्रतिशत है। हिंदू वोटों के जातिगत समीकरण इस प्रकार हैं।
इनके अलावा वाल्मीकि, कश्यप, भूमिहार, विश्वकर्मा, वैश्य आदि लगभग 2 लाख 62 हजार अन्य वोटर हैं।
Published on:
13 Apr 2019 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
