10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकियों की मदद करने वाले जेल में बंद टेलर की दुकान पर नोटिस चस्पा

घर पर बम बनाते हुए ब्लास्ट होने पर घायल सभी आतंकी भागने में बिजनौर से कामयाब हो गए थे।

2 min read
Google source verification
notice

आतंकियों की मदद करने वाले जेल में बंद टेलर की दुकान पर नोटिस चस्पा

बिजनौर। कई साल पहले मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से फरार चल रहे सिमी के 6 आतंकी बिजनौर थाना कोतवाली शहर के जाटान मोहल्ले में रह रहे थे। जो कि किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले घर पर बम बनाते हुए ब्लास्ट होने पर घायल सभी आतंकी भागने में बिजनौर से कामयाब हो गए थे। उस दौरान बिजनौर के नामी गिरामी रईस नाम के टेलर ने आतंकियों को अपने मकान में पनाह दी थी।

यह भी पढ़ें : यूपी के हाईटेक शहर में लोगों को था इंतजार, तभी अचानक ट्रैक पर दौड़ने लगी मेट्रो

उसी इल्जाम में रईस लखनऊ जेल में बंद है। सालों से जिला पंचायत की दुकान का बिल जमा न करने की एवज में विभाग के कर्मचारियो ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर 2014 को बिजनौर के एक मकान में फरार चल रहे सिमी के 6 आतंकी माचिस की तिल्ली के मसाले के जरिए घर मे बारूद में इस्तेमाल होने वाले बम बना रहे थे। इसी दौरान बम ब्लास्ट हो गया। जिसे लेकर गंभीर रूप से घायल 6 आतंकी असलम, आयूब, शेख महबूब, मुहम्मद एजाजुद्दीन, जाकिर, आबिद मिर्ज़ा और अमजद भागने में कामयाब हो गए थे।

यह भी पढ़ें : कभी कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, अब साउथ अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के छुड़ाएगा छक्के

बिजनौर के रहने वाले रईस टेलर व बेटे अब्दुल्ला ने इन सभी आतंकियों को पनाह दी थी। पुलिस की खुफिया जांच पड़ताल मे ये सभी आतंकी मदतगार दोषी पाए गए थे। तभी से दोनों लखनऊ जेल में बंद हैं। जेल में बंद होने की वजह से रईस ने जिला पंचायत की दुकानों का बिल जमा न करने की वजह से कर्मचारियों ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

यह भी देखें : हापुड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

बिजनौर से फरार चल रहे इन 6 आतंकियों को आंध्रप्रदेश के तिलंगना में पुलिस ने एनकाउन्टर में मार गिराया था। जिला पंचायत अधिकारी डॉ श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि आरोपी रईस की दुकान का बकाया भुगतान को लेकर पंचायत कर्मचारियो ने दुकान पर नोटिस चस्पा करा दिया गया।