
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर। जनपद में एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मामला तहसील धामपुर के रेहड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 का है। जहां शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बादीगढ़ चौराहा के पास एक बोलेरो पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बोलेरो और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बोलेरो के चालक 30 वर्षीय मोती सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव बहादुरपुर राजपूत, थाना पाकबाड़ा जनपद मुरादाबाद की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बोलेरो चालक मोती सिंह जसपुर की तरफ से अफजलगढ़ जा रहा थाष। वहीं ट्रैक्टर चालक अफजलगढ़ शुगर मिल में गन्ना डालकर रेहड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान बादीगढ़ चौराहे के पास दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Published on:
07 Nov 2020 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
