
,,
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दहेज के चलते पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बहुत प्रयास किया कि उसे घर में प्रवेश मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। महिला की याचिका पर हाईकोर्ट के जज ने बिजनौर पुलिस को महिला को ससुराल में प्रवेश कराने और सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया। जिसके बाद पीड़िता की मदद करने के लिए यूपी पुलिस बुलडोजर लेकर महिला के ससुराल पहुंच गई और महिला को ससुराल में प्रवेश कराने के बाद ही लौटी।
घंटों नोकझोक के बाद भी आरोपी पति ने दरवाजा नहीं खोला
हालांकि यह इतना आसान नहीं था। पुलिस पीड़ित महिला को उसके ससुराल पहुंचाने पहुंची लेकिन प्रशासन की घंटों नोकझोक के बाद भी आरोपी पति और उसके परिजनों ने दरवाजा खोला। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया। लेकिन इसी बीच खौफ के चलते ससुरालियों ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को ससुराल में छोड़कर बाकायदा सुरक्षा भी प्रदान कर दी है।
दहेज में पांच लाख कैश की मांग
गौरतलब है कि बिजनौर के हल्दौर इलाके के ग्राम हरिनगर में हरी सिंह ने अपनी बेटी नूतन मलिक की शादी एक मार्च 2017 को हिन्दू रीती रिवाज़ के तहत रोबिन से की थी। महिला के परिजनों का कहना है कि ससुरालवालों ने कुछ समय तक उनकी बेटी को सही से रखा लेकिन फिर वह दहेज में पांच लाख कैश की मांग करने लगे। दहेज की डिमांड पूरी न करने पर आरोपी पति रोबिन ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।
बुलडोजर के डर से ससुरालियों ने खोला दरवाजा
पहले तो आरोपी ससुरालियों ने बिजनौर कोर्ट के आदेश को अनसुना कर दिया। फिर पीड़ित पिता ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। हाईकोर्ट के जज ने आदेश दिया कि किया पीड़ित महिला अपने वैवाहिक घर में रहेगी। साथ ही लोकल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराईगी। जिसके बाद पुलिस पीड़ित महिला को साथ लेकर ससुराल पहुंची। यहां काफी हंगामे के बाद भी आरोपियों द्वारा दरवाजा न खोलने पर उसे तोड़ने के लिए बुलडोजर मंगाना पड़ां। बुलडोजर के डर से ससुरालियों ने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद महिला का ससुराल में प्रवेश हुआ।
Published on:
30 Aug 2022 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
