थाना कोतवाली शहर बिजनौर के एक निजी अस्पताल के मालिक एक डॉक्टर पर एक युवती ने 4 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। रेप पीड़िता का आरोप है कि वह डॉक्टर के कोचिंग सेंटर पर नोकरी करती थी। आरोपी डॉक्टर बिजनौर में श्री हॉस्पिटल और कोचिंग सेंटर का संचालक है । युवती का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर 4 सालों से ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पीड़िता अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये जिले के पुलिस अधीक्षक और थाने के चक्कर लगा-लगाकर मजबूर हो चुकी है, लेकिन कहीं भी पीड़िता का केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। युवती ने आरोप लगाया है कि जब हम रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे तो एसपी बिजनौर ने आरोपी डॉक्टर की पैरवी करते हुए कहने लगे कि डॉक्टर ऐसा नहीं कर सकता । हालांकि, पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी नहीं बोल रही है । कई दिनों से पुलिस के चक्कर लगाकर थक चुकी रेप पीड़िता अब इंसाफ पाने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफ़िश के बाहर धरने पर बैठ गई हैं।