गौरतलब है कि बिजनौर यूपी का एक ऐसा जिला है, जहां से आए दिन सड़क हादसे की खबरें आती रहती है। बताया जाता है कि एक तरफ यहां सड़के खराब और जरजर है। वहीं, ओवर लोडिंग और नियम कानून को ताक पर रखकर गाड़ी चलाना भी इसकी एक बड़ी वजह है। लेकिन, इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन समाशबीन बनकर बैठा नजर आ रहा है। न तो सड़कों को सुधारने का ही काम चल रहा है और न ही ट्रैपिक पुलिस की टीम ही यहां सक्रीय नजर आती है।