26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मोदी सरकार का 2019 में हो जाएगा सफाया

जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे रालोद मुखिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 15 Nov 2018, 2:35 PM IST

PM Modi

इस शख्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-प्रधानमंत्री मोदी का 2019 में हो जाएगा सफाया

बिजनौर. लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। ठंड के इस मौसम में भी उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा के हाथों अपनी सियासी जमीन खोने वाले रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने अभी से ही भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा कोल दिया है। इसी सिलसिले में बुधवार को रालोद मुखिया अजीत सिंह बिजनौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हल्दौर क्षेत्र में एक जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये शर्त पूरी हुई तो अखिलेश के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

इस दौरान रालोद मुखिया आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों को अपने पाले में फिर से करने के लिए जीतोड़ किशिश करते दिखाई दिए। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। रालोद मुखिया ने मंच से बड़ा बयान देते हुए प्रदेश सरकार पर यूपी के गन्ना किसानों के 12 हजार करोड़ रुपए बकाया नहीं देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास किसानों के 12 हजार करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान तो नहीं कर रही है, लेकिन उद्योगपति अनिल अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार माफ कर चुकी है। साथ ही यह भी कहा दिया कि प्रधानमंत्री मोदी का 2019 में सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: अखिलेश के हाथों में योगी ने दी यूपी के इस जिले की कमान

अजित सिंह ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि मोदी और योगी राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही भाजपा के इलाहाबाद के सांसद और जो मेयर भी रह चुके हैं, उन्होंने कहा है कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इनके मंत्री राजभर ने भी हाल में बयानबाज़ी करते हुए कहा था कि जो काम 5 सौ रुपये में हो जाता था। वही काम भाजपा की सरकार में आज 5 हजार रुपये में हो रहा है। गठबंधन के सवाल पर रालोद मुखिया अभी कुछ भी बोलने से मना करते हुए समय आने पर गठबंधन को लेकर बोलने की बात कही।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी पर हुए खर्ज और नुकसान को जानने के बाद मोदी सरकार से उठ जाएगा विश्वास

बैराज के रास्ते बिजनौर के नुमाइश चौक पर पहुंचकर अजीत सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद हल्दौर में होने वाले जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस अवसर पर आरएलडी नगीना पूर्व सांसद मुंशी राम पाल और जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी ने अजीत सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ खने को मिली।