
Bijnor News: पति के खाना मांगने पर घर में बवाल..
Bijnor News Today: बिजनौर जिले के थाना नूरपुर में मामूली विवाद ने परिवार को तोड़ दिया। बैंड बजाने का काम करने वाले अनिल की पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई। घटना उस समय हुई जब अनिल एक शादी समारोह से घर लौटा। उसने पत्नी से खाना मांगा तो वह नाराज हो गई। पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी ने सिर्फ खाना देने से इनकार किया बल्कि बदसलूकी भी की। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनिल की शादी 3 साल पहले हुई थी। अब वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है। परेशान पिता ने बताया कि उसकी पत्नी उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अनिल ने अधिकारियों से मदद मांगी है। वह अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठा है और पत्नी की वापसी की उम्मीद कर रहा है।
Published on:
04 Mar 2025 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
