2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में गर्मी की दस्तक या भारी बारिश?, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम – UP Weather Update

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उमस 31 प्रतिशत होने की संभावना है। 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने के भी आसार हैं।

2 min read
Google source verification
Knock of heat or heavy rain in UP

Knock of heat or heavy rain in UP

Heavy Rain In UP: उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। जिसका अहसास दोपहर के समय हो रहा है। कभी कड़ी धूप तो कभी हवा चलने की वजह से ठंढक का एहसास होने लगता है। आज से यानी 4 मार्च से लेकर आगामी दो दिनों के लिए यूपी का मौसम खुशनुमा रहने वाला है। इस बीच कड़ी धूप का सामना करना पड़ सकता है।

गर्मी या भारी बारिश?,

प्रदेश में आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ बने रहने के आसार जताए गए हैं। कई जिलों में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी इजाफा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कितना तापमान

यूपी में तापमान की बात जाए तो फिलहाल कुछ जिलों में अब भी ठंड का एहसास किया जा रहा है। बहराइच में सबसे कम 10.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किय़ा गया। इसके अलावा नजीबाबाद में 11℃, बरेली में 11.5℃, मेरठ में 11.4℃, झांसी में 11.4℃, अयोध्या में 11.5℃ और बांदा में 11.1℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाराबंकी में 30℃, वाराणसी में 31.9℃, बहराइच में 30.2℃, प्रयागराज में 31℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि, मुरादाबाद में 12.9℃ न्यूनतम और 30℃ अधिकतम तापमान रहा।

यह भी पढ़ें:रामपुर में पति-पत्नी ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- रात में जबरन घर में घुस गई पुलिस, पत्नी से की बदसलूकी

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

बता दें कि आज 4 मार्च को भी मौसम साफ ही रहेगा। लेकिन इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 5 मार्च को भी मौसम साफ ही रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 7 और 8 मार्च को भी मौसम का यही रुख हो सकता है।