
बिजनौर। सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) का देश में जमकर विरोध हो रहा है। जिसके चलते कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद (Internet Seva) कर दी गई है और धारा 144 (Section 144) भी लगा दी गई है। इस कड़ी में बिजनौर (Bijnor) में नागरिक संशोधन कानून (Citizen Amendment Act) का विरोध करने के लिए गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं (Samajwadi Party) ने पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस लाइन ले गई।
जिसके चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में धारा 144 लागू है। जिसके चलते किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। जिसका उल्लंघन करने पर सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। कर दी गई। जिसके चलते कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो सकते। हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन करने की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है।
इस घटना को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में सीएए बिल और एनआरसी के विरोध में सपा द्वारा प्रदर्शन किया जाना था। जिसको लेकर बिजनौर प्रशासन के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
Updated on:
19 Dec 2019 01:10 pm
Published on:
19 Dec 2019 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
