
UPTET एग्जाम के दौरान बाहर खड़े नटवरलाल को एसटीएफ ने दबोचा, इतने लाख में बेच रहा था TET के पेपर
बिजनौर।उत्तर प्रदेश में रविवार को हुए टेट एग्जाम के दूसरी प्रणाली में वेस्ट यूपी के बिजनौर में सेंटर के बाहर खड़े होकर फर्जी अंक पत्र बेच रहे एक जालसाज को एसटीएफ ने दबोच लिया।आरोपी यूपी टेट की परीक्षा से पहले एक युवक ने फर्जी अंक पत्रों का पेपर तैयार कराकर परीक्षार्थियों को एक एक लाख रुपयों में बेच डाला।एसटीएफ ने जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस की मदद से आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।एसटीएफ और पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये लोगों को कई परीक्षाओं का फ़र्ज़ी पेपर पहले भी बेच चुका है।
आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस
यूपी टेट की परीक्षा की दित्तीय पॉली यानी जूनियर टेट परीक्षा के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने छापा मारकर बिजनौर के शेरकोट इलाके से एक शख्स गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद टीम द्वारा पूछताछ में आरोपी की पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी राकेश को के रूप में हुर्इ। आरोप है कि आरोपी राकेश टेट का फर्जी पेपर बनाकर उसके एवज में परीक्षार्थियो से एक लाख रुपये ले लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपया भी बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को रंगे हाथाें दबोच लिया। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि इसके पास से कर्इ मोबाईल एक लाख रुपये नगद आैर कई फर्जी पेपर भी बारमद किया गये है। आरोपी को धारा 420,467,468 और 470 में इस मुन्ना भाई को पुलिस जेल भेज रही है।
Published on:
19 Nov 2018, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.