
बिजनौर. जिले के मंडावली थाना एरिया की गुलालवाली नहर की पुलिया पर एक अज्ञात युवक का 23 मार्च को शव मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस तभी से शव की शिनाख्त में जुटी थी। मृतक की पेंट की जेब से ट्रेन की एक पेनल्टी टिकट की पर्ची मिली थी। पुलिस ने जब इस टिकट के आधार पर पता किया तो युवक की शिनाख्त रोहित गुप्ता सुदामापुरी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान की। उधर पुलिस मामले के खुलासा करने में जुटी थी।
गहनता से छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक ने 21 मार्च को एक स्कार्पियो गाड़ी 3 लाख 35 हज़ार में खरीदी थी। पुलिस ने शक के आधार पर जब कार मालिक से पूछताछ की गई तो पता चला कि 21 मार्च को मृतक रोहित के साथ उसके 2 साथी कार खरीदने के दौरान आए थे। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने हत्या आरोपियों का खुलासा करते हुए बताया की उसके दोनों दोस्तों ने ही हत्या की थी। दरअसल में कार मालिक के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान दोनों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।
पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला जनपद बिजनौर के रहने वाले मुजिम शेख और आफताब दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे। मृतक रोहित गुप्ता के साथ ये दोनों उस दिन कार खरीदने गए थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होंने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रोहित गुप्ता के पास रुपये और गाड़ी देखकर लालच आ गया था। गाड़ी की एसी ठीक कराने के लिए हरिद्वार आए थे। हरिद्वार से लौटते वक्त दोनों ने मिलकर हत्या कर दी और मंडावली के पास मृतक के शव को डाल दिया था।
Updated on:
9 Apr 2018, 9:00 AM IST
Published on:
9 Apr 2018, 8:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.