10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कासगंज हिंसा के लिए इनको बताया जिम्‍मेदार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सामने एक बार फिर बोला योगी सरकार पर हमला

2 min read
Google source verification
kasganj

बिजनौर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को बिजनौर जनपद के इंद्रा बाल भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पीडब्ल्‍यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रदेश सरकार में सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बिजनौर पहुंचकर एक बार फिर से मीडिया के सामने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी के इतिहास में वह पहले नेता हैं ,जो अपनी सरकार में रहकर भी लड़ रहे हैं।

पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की शराब- देखें वीडियो

कासगंज हिंसा में सरकार का किया बचाव

वहीं, उन्‍होंने कासगंज हिंसा मामले में पुलिस प्रशासन को जिम्‍मेदार ठहराया। उन्‍होंने कहा, कासगंज सरकार की विफलता नहीं है। यह प्रशासनिक चूक है। वहां के कप्‍तान को हटाया गया क्‍योंकि वह ठीक से इसे संभाल नहीं पाए। इसमें कहीं न कहीं कप्‍तान की लापरवाही रही है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आते रहे हैं। वह बुधवार को बिजनौर जनपद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए यहां आए थे। कासगंज दंगे में लापरवाही के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीधे तौर पर कासगंज के अफसरों की विफलता को इसका कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि कासगंज हिंसा अफसरों का फेलियर है ना कि सरकार का।

बिरयानी में निकला कुछ ऐसा क‍ि कांप गए खाने वाले

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, 17 मार्च तक कैंसल रहेंगी ये 22 ट्रेनें

भाजपा ने दिया है उन्‍हें समर्थन

मीडिया से मुखातिब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजभर ने बताया कि उन्‍होंने 15 साल से अपनी पार्टी बना रखी है। साथ ही उन्‍होंने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, बल्कि बीजेपी ने उन्‍हें समर्थन दिया है। मंत्री राजभर ने अभी हाल ही में वाराणसी में दिए योगी सरकार के खिलाफ बयान के सवाल पर भी कहा कि जो जवाब उन्‍होंने पहले दिया था, वह आज भी उस पर कायम हैं। वाराणसी में हुए एक कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि योगी सरकार में भी भ्रष्टाचार है।