3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, 17 मार्च तक कैंसल रहेंगी ये 22 ट्रेनें

नई दिल्ली स्टेशन पर किया जाना है मरम्मत और निर्माण का काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 31 Jan 2018, 1:20 PM IST

train

नोएडा। अभी तक तो कोहरे की वजह से ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही थीं। इतना ही कई तो रद्द चल रही थीं। अब सर्दी का मौसम लगभग बीतने को है तो उम्‍मीद जताई जा रही थी क‍ि ट्रेनों का शेड्यूल अब सुधर जाएगा लेकिन रेलयात्रियों काे अभी कुछ दिन और दिक्‍कतें झेलनी हाेंगी। ये दिक्‍कतें भी करीब डेढ़ माह की होंगी मतलब मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 31 जनवरी से 17 मार्च तक गोमती एक्‍सप्रेस समेत 22 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

भगवान ऐसा पति व पिता किसी को न मिले, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को भरी ठंड में निकाला घर से बाहर, पूरी रात बैठे रहे भूखे

मेगा ब्‍लॉक लिया गया

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-16 पर वॉशेबल एप्रन बदलने का काम होना है। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नई दिल्ली स्टेशन पर मरम्मत और निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश: इन जिलों के डीएम का हुआ तबादला

ये ट्रेनें हुईं कैंसल

रेलवे के अनुसार, 40 ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है जबक‍ि 18 ट्रेनों का समय बदला जाना है। जिन ट्रेनों को कैंसल किया गया है, उनमें गोमती एक्सप्रेस, नई दिल्ली-आगरा कैंट एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जालंधर सिटी एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रोहतक, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पानीपन लेडीज स्पेशल, पानीपत नई दिल्ली एक्सप्रेस, पलवल लेडीज स्पेशल, नई दिल्ली पलवल ईएमयू, हजरत निजामुद्दीन ईएमयू, गाजियाबाद नई दिल्ली और गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन शामिल हैं।

होमवर्क की काॅपी स्कूल न ले जाने पर स्कूल टीचर ने छात्र का किया यह हाल

इसका बदला समय

रेलवे के मुताबिक, फिलहाल 16 मार्च तक नई दिल्ली-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन से बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक ट्रेन (10 फेरे) तत्काल प्रभाव से 27 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को सिकंदराबाद से 9.40 पर चलकर अगले दिन शाम 6.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली-बरेली के बीच चलने वाली 14315 और 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी 17 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। जबकि मुरादाबाद होकर नई दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनें चलती रहेंगी।