
नई ट्रेनें
बीकानेर. बीकानेर से लंबी दूरी की नई ट्रेनें चलने का अभी भी इंतजार है। बीते साल कुछ साप्ताहिक ट्रेनों की घोषणा भी हुई लेकिन योजना की क्रियान्विति नहीं हुई। अब एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है। घोषित ट्रेनें यदि बीकानेर को मिलती है, तो यहां के वाशिंदों को राहत मिलेगी। साथ ही जबलपुर, मथुरा, टाटा नगर सहित कई शहरों से बीकानेर का सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
इनकी है उम्मीद
पूर्व में जबलपुर से जैसलमेर के बीच में सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, यह ट्रेन वाया मथुरा होकर चलाई जानी प्रस्तावित है। जो बीकानेर होकर जैसलमेर और वापसी में भी बीकानेर होकर ही जाएगी। एक साल बीतने के बाद भी फिलहाल इस ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ।
बीकानेर से वर्तमान में मथुरा के लिए सीधे ट्रेन नहीं है, यहां से बड़ी संख्या में लोग मथुरा, वृदांवन जाते रहते हैं, लेकिन सीधे ट्रेन नहीं होने से बसों में सफर करना पड़ता है। इसी तरह टाटा नगर से बीकानेर के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जानी प्रस्तावित है।
वहीं सिकंदराबाद व बीकानेर के बीच में एक सप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषण हो रखी है, यह ट्रेन वाया जयपुर चलाई जानी है। अगस्त माह में एक स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद के बीच चलाई थी। इसके अलावा बीकानेर से हरिद्वार के बीच में सप्ताह में दो दिन एक ट्रेन चलाई जाने की घोषणा पिछली बार हुई थी। 30 दिसंबर तक स्पेशल ट्रेन हरिद्वार के लिए चलाई गई थी, जो बंद हो गई है।
हरिद्वार के लिए एक स्थाई
बीकानेर से हरिद्वार के बीच में एक ट्रेन वर्तमान में रोजाना चल रही है। इसके साथ ही एक सप्ताहिक ट्रेन भी चल रही है, जो वाया हिसार होकर चल रही है। ऐसे में पूर्व में घोषित स्थायी ट्रेन चलाए जाने की आवश्यकता यहां महसूस की जा रही है। बीकानेर से बांद्रा के बीच व बीकानेर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है, इन ट्रेनों को यदि नियमित कर दिया जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकती है।
यात्रियों को राहत
पूर्व में जो ट्रेनें घोषित हो चुकी है, उनका संचालन किया जाए, तो राहत मिलेगी। जबलपुर, टाटा नगर, हरिद्वार, सिकंदराबाद के लिए पूर्व में घोषित ट्रेनें और इसके साथ हावड़ा, बांद्रा के बीच स्थायी साप्ताहिक ट्रेन चलाने से राहत मिल सकती है।
विनोद भटनागर, सेवानिवृत्त मुख्य टिकट निरीक्षक
बोर्ड करता है निर्धारण
रेलवे बोर्ड ही निर्धारित करता है कि कौनसी ट्रेन कब चलाई जानी है, बजट से कोई लिंक नहीं है। पूर्व में जो भी ट्रेनें घोषित है, आगे कौनसी होनी है, इसका निर्णय बोर्ड करेगा।
सीआर कुमावत, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक
Published on:
31 Jan 2018 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
