
,,
बिजनौर। जनपद में एक सिपाही द्वारा नौकरी छोड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उसने पहले यूपी पुलिस काे साढ़े चार लाख रुपये दिए और फिर अपना इस्तीफा दिया। नौकरी छोड़ने के पीछे सिपाही ने मां की सेवा को वजह बताया है।
इसी साल ज्वाइन की थी नौकरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र के निवासी नैमिष कुमार मिश्रा ने इसी साल उत्तर प्रदेश पुलिस ज्वाइन की है। ट्रेनिंग करने के बाद उसको बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली देहात में तैनाती मिली। नैमिष कुमार ने वर्ष 2018 में अपनी पुलिस की ट्रनिंग शुरू की थी। उन्होंने 24 जनवरी 2019 मतलब करीब एक साल तक यूपी पुलिस में प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद उनको बिजनौर की कोतवाली देहात भेज दिया गया। उन्होंने करीब एक माह पहले पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इससे पहले उन्हें चार लाख 57 हजार 336 रुपये विभाग को देने पड़े।
यह लिखा है इस्तीफे में
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर का कहना है कि नवनियुक्त सिपाही ने अपना त्यागपत्र दिया है। इस्तीफे के अनुसार, उन्होंने अपनी मां की सेवा करने के लिए नौकरी छोड़ी है। उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनकी बूढ़ी मां घर पर अकेली हैं। उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं है। मां को उसकी जरूरत है। ऐसे में वह नौकरी छोड़ रहे हैं।
देना पड़ता है ट्रेनिंग का खर्च
चार लाख 57 हजार 336 रुपये विभाग को देने के बारे में एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनिंग में सिपाही पर खर्च होता है। अगर कोई भी कांस्टेबल ट्रेनिंग के तुरंत बाद इस्तीफा देता है तो उसे यह खर्च देना पड़ता है। नैमिष ने इसी वजह से चार लाख 57 हजार 336 रुपये जमा कराए हैं। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
Updated on:
24 Aug 2019 09:52 am
Published on:
24 Aug 2019 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
