
bijnor
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर। एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले को लेकर बिजनौर थाना कोतवाली में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।
मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही मनोज रस्तोगी केखिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। आराेप है कि सिपााही ने महिला के बेटी से भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पिछले करीब दस साल से सिपाही का पीड़ित महिला के घर पर आना-जाना था। दस साल पहले पति से विवाद के बाद महिला थाने गई थी। इसी दाैरान सिपाही की महिला से बातचीत हुई जिसके बाद दाेनाें के बीच बातें हाेती रही।
अब महिला ने कोतवाली बिजनौर में तहरीर देते हुए सिपाही पर आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल मनोज रस्तोगी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 511, 504, 506 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत रिपाेर्ट दर्ज की है।
Updated on:
01 Nov 2020 07:19 pm
Published on:
01 Nov 2020 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
