6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor : प्रेमिका के आत्महत्या करने पर बैठी पंचायत, प्रेमी को चप्पलों से पीटकर गांव छोड़ने का फरमान

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती ने की आत्महत्या तो पंचायत में युवक को चप्पलों से पीटा

2 min read
Google source verification
bijnor.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. प्रेमी से नाराज एक प्रेमिका ने आत्महत्या (Suicide) करके अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं प्रेमिका के परिजनों ने उसके शव का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को सजा दिलाने के लिए पंचायत में पंचों के सामने अपनी बात रखी, जिसमें पंचायत (Panchayat) के पंचों ने तुगलकी फरमान (Tughlaqi Decree) सुनाते हुए मृतका की बहन से प्रेमी को सरेआम चप्पलों से पिटवाया और पांच साल के लिए गांव से निकाल दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद पुलिस ने मुकदमा लिखकर जल्द ही वीडियो में दिख रहे लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है।

यह भी पढ़ें- पति ने गोवा ले जाने से किया इंकार तो गर्भवती पत्नी ने कर ली आत्महत्या

दरअसल, मामला बिजनौर जिले के थाना किरतपुर के गाजीपुर गांव का है। जहां की रहने वाली एक लड़की ने प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के बाद कश्यप बिरादरी के लड़की पक्ष के लोगों ने लड़की का अंतिम संस्कार कर इस घटना की सूचना गांव के पंचों को दी। पंचों ने भी सूचना के आधार पर गांव में ही एक जगह पंचायत बैठाकर फैसला सुना दिया। पंचों ने तुगलकी फरमान सुनाया कि लड़की पक्ष के लोग लड़के की चप्पलों से पिटाई करें और लड़के को पांच साल के लिए गांव छोड़कर जाना होगा। इसके बाद मृतका की बहन से लड़के की सरेआम चप्पलों से पिटाई करवाई गई और 5 साल तक लड़के के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

वहीं, पंचायत की वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वायरल वीडियो को लेकर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि किरतपुर के एक गांव में कश्यप समाज के दोनों पक्षों की मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है। मुकदमा लिख लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बेखौफ चोरों ने राज्यपाल के दामाद के घर की चोरी, राजभवन से फोन आया तो हरकत में आई पुलिस