8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को शक होने पर महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव नहर में फेंका, ऐसे खुला राज

31 मार्च को बिजनौर में नहर के पास मिले अमित नामक युवक के शव मामले में पुलिस ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा

2 min read
Google source verification
bijnor.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. 31 मार्च को बिजनौर में नहर के पास मिले अमित नामक युवक के शव मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ है कि एक महिला ने प्रेमी के खातिर पहले पति संग बेवफाई की। जब पति को शक हुआ तो उसने अपनी करतूत छिपाने और पति से संबंध कायम रखने के लिए प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति की मदद से ही प्रेमी के शव को नहर के पास फेंक दिया। स्वाट टीम ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आराेपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- टैंट व्यापारी ने परिवार सहित खाया जहर, पत्नी की मौत, जानिए पूरा मामला

दरअसल, अफसाना नामक महिला अपने पति के होने के बावजूद पड़ोस में रहने वाले युवक अमित से प्यार करती थी। धीरे-धीरे दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो अवैध संबंध बन गए। इसके बाद जब भी मौका मिलता अफसाना अमित से अवैध संबंध बनाती। लेकिन, पति के साथ यह धोखा ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। जब पत्नी के नापाक रिश्ते के बारे में पति महताब को पता चला तो उसने नाराजगी जताते हुए झगड़ा किया। अब अफसाना दो पाटों के बीच में बुरी तरह फंस चुकी थी। अमित से संबंध कायम रखती तो पति उसे छोड़ देता। इसके बाद उसने अमित से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, एक दिन मौका पाकर अफसाना ने अमित को अकेले में घर बुलाया। जहां उसने अमित को जमकर शराब पिलाई। जब अमित को ज्यादा नशा हो गया तो उसने बड़ी ही बेरहमी से अमित का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस के ज़रिए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी अफसाना और महताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- एसओजी टीम ने भाजपा नेता की गाड़ी पर बरसाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला!