
पत्नी से गैरमर्द के अवैध संबंध बर्दाश्त नहीं कर सका पति और उठा लिया यह खौफनाक कदम
बिजनौर. कोतवाली देहात अवैध संबंधों को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपती ने अवैध संबंधों के कारण युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात करीब 9 बजे जजी चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और धामपुर थाना में तैनात एसएसआई हिमांशु चौहान को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वसान देते हुए जैसे-तैसे परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेते हुए शव को को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र धामपुर में पूर्ति विभाग में संविदा पर कंप्यूटर के पद पर तैनात था। उसके शेरकोट की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि महिला का पति चेन्नई में काम करता था।आरोप है कि वीरेंद्र अवैध संबंधों को लेकर महिला के पति को ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वीरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि वीरेंद्र 15 मई से गायब था।
जब वह 16 मई को थाने में वीरेंद्र की हत्या की तहरीर देने गए तो एसएसआई हिमांशु चौहान ने गुमशुदगी दर्ज करने की बात करते हुए वीरेंद्र पर लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए पीडि़तों से मारपीट की। शव मिलने के बाद परिजनों ने एसएसआई को निलंबित करने की मांग करते हुए जजी चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने जैसे-तैसे परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
19 May 2019 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
