4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से

बीकानेर जिले में 167 परीक्षा केन्द्रों पर होगी, दसवीं की 12 मार्च से  
less than 1 minute read
Google source verification
12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से

12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से

शिक्षा बोर्ड अजमेर की उच्च माध्यमिक कक्षा की परीक्षाएं आज से

बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गुरुवार से उच्च माध्यमिक कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। इसको लेकर बीकानेर जिले में 167 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। ये परीक्षाएं तीन अप्रैल तक चलेगी। परीक्षाओं के संचालन के लिए बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर किराडू ने परीक्षा संचालन के निर्देश दिए।

परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पांच उडऩ दस्तों का गठन किया गया। साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से तीन उडऩ दस्त गठित किए गए है। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। पहले दिन अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षाएं होगी। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं १२ मार्च से आयोजित की जाएगी।

माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त

परीक्षाओं के संचालन के लिए २१ पेपर कार्डिनेटर कम माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण केन्द्र व उडऩ दस्तों का गठन भी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है। जहां केन्द्राधीक्षकों को रोजाना की परीक्षार्थियों की उपस्थिति, नकल आदि की सूचना देनी होगी।

उच्च माध्यमिक परीक्षा में 28 हजार 439 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ है। जिले में प्रवेशिका में 168 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 68 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ है। इन परीक्षाओं के संचालन के लिए 370 केन्द्राधीक्षक व अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक लगाए गए है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग