4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने रिश्तों को किया शर्मसार,चंद पैसों के लिए मासूम बच्ची को धोखे से बुलाकर शराबियों से करवाया गैंगरेप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rape

बीकानेर
राजस्थान में हर रोज़ कोई न कोई आपराधिक घटना सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से लोग सहम से गए है। एक ऐसा ही मामला बीकानेर में फिर सामने आया है। जहां महिला ने ही रिश्तों को कर दिया शर्मसार। जी हां बीकानेर में रहने वाली तेरह साल की एक बच्ची को पास ही रहने वाली एक महिला ने रेप का शिकार बना दिया। पहले तो मासूम बच्ची को महिला ने अपने घर पर किसी काम से बुलाया। फिर वहां पर पहले से ही शराब पी रहे कुछ लोगों के हवाले कर दिया और महिला खुद वहां से चली है।


जिसके बाद शराब पी रहे लोगों ने पहले तो बच्ची के साथ मारपीट की, फिर बाद में शराब के नशे में ढूढ़ लोगों ने मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप कर डाला। जिसके बाद पीडिता ओर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर मामला दबाने की कोशिश भी की गई। हांलाकि पांच दिन के बाद मामला खुला और इस बारे में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पास ही रहने वाली प्रेम देवी ने घर का दरवाजा खटखटाया। प्रेम देवी बच्ची को किसी काम से अपने घर पर ले गई। वहां पर राजू, चुलाम और प्रेम कुमार बैठे शराब पी रहे थे। उनको देखकर बच्ची जाने लगी तो प्रेमी देवी ने बच्ची को उनके हवाले कर कमरा बंद कर दिया।


तीनों ने मिलकर बच्ची से गैंग रेप किया और उसके बाद उसे वहां से भगा दिया। प्रेम देवी चुपचाप बच्ची को उसके घर छोड़ आई। परिजनों ने जब प्रेम देवी को इस बारे में कहा तो शराबी युवकों ने परिजनों को भी मारने की धमकी दी। आखिर चार दिन बाद जब बच्ची की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो मां उसे लेकर अस्पताल गई तब जाकर ये मामला सब के सामने आया और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग