25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt School: राजस्थान में सरकारी स्कूलों को बंद करने पर भड़की कांग्रेस, भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला

Rajasthan Govt School: राजस्थान में स्कूलों को मर्ज करने के सरकारी फैसले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निंदा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jan 2025, 12:57 PM IST

बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 260 स्कूलों को उच्च माध्यमिक स्कूलों में समाहित करने के आदेश दिए हैं। इनमें कम नामांकन वाले 14 स्कूलों को निकट के स्कूलों में समाहित किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, अजमेर, ब्यावर जिले के 2- 2 और हनुमानगढ़ व उदयपुर का 1-1 विद्यालय शामिल है।

प्रारंभिक शिक्षा के ऐसे 9 स्कूलों को उनके निकट के उच्च माध्यमिक स्कूलों में समन्वित किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा के 190 स्कूलों को मिला कर इस माह अब तक 450 स्कूलों को मर्ज किया जा चुका है।

कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

प्रदेश में स्कूलों को मर्ज करने के सरकारी फैसले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निंदा की है। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं विस्तार करने की जगह स्कूल बंद करने का काम करती है।

आखिर ‘कब तक सहेगा राजस्थान’

डोटासरा ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी से प्रदेश की जनता में भय का वातावरण और अपराधियों का तांडव जारी है। जयपुर में उप मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में महिला की दिनदहाड़े हत्या और लूट की वारदात शर्मनाक एवं कमजोर कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

स्कूल बंद करना निंदनीय: टीकाराम

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को सबसे नुकसान होगा। स्कूलों को बंद करना निंदनीय है। सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों को बंद करने की जगह इनमें सुधार और विस्तार पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने शून्य और कम नामांकन वाले 259 स्कूलों का किया मर्जर

यह भी पढ़ें: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम जल्द होगा पूरा, कोटा से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 4 घंटे