गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि सशक्त शिक्षा प्रणाली की जगह आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों को गर्त में धकेला जा रहा है। कम नामांकन, स्कूलें बंद करना, शिक्षकों की नियुक्ति रोकना, अंग्रेजी शिक्षा की समीक्षा करना, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट जारी नहीं करना, छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म नहीं देना, स्कूलों में वार्षिक उत्सव नहीं कराना और उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत करने से वंचित रखना भाजपा सरकार की नई नीति बन गई है।