नयी दिल्ली में कांग्रेस का अब नया ठिकाना 'इंदिरा भवन' बना है। कांग्रेस के इस नए दफ्तर का पता 9A, कोटला रोड है। कांग्रेस के 140 साल के इतिहास में यह एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में नए मुख्यालय का उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया। इंदिरा भवन को लगभग 242 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।