अभियान के दौरान सहायक वन संरक्षक अनिरुद्ध सुखवाल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, लाडपुरा की अध्यक्षता में रेंज लाडपुरा के स्टाफ की ओर से यह कार्रवाई की गई। उप वन संरक्षक ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कार्रवाई से पहले पठान को नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती करते हुए बुलडोजर चलाया है।