भरतपुर के डीग के पहाड़ी के केसरी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा का पेपर देकर बालिका शाम करीब 4.30 बजे अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थी। अचानक अपहरणकर्ताओं ने बालिका को जबरन उठाकर गाड़ी में पटक दिया। बालिका की अन्य सहेलियों व स्थानीय लोगों ने बालिका को ले जाने का विरोध किया, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। नाबालिग के पिता ने ससुराल पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।