
Winter Holidays : बल्ले-बल्ले। राजस्थान के स्कूली छात्र-छात्राओं और टीचर के लिए बड़ी खुशखबरी। राजस्थान में स्कूलों में कल यानि 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश शुरू होने जा रहे हैं। 25 दिसम्बर को क्रिसमस का भी त्योहार है। स्कूली बच्चों को यह सेंटा क्लाज का गिफ्ट मिला है। सरकारी आदेश के अनुसार प्रदेश के राजकीय और निजी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसम्बर से 5 जनवरी 2025 तक घोषित की गई हैं।
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 दिसंबर से सर्दी की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसलिए स्कूलों में इस बार शीतकालीन अवकाश शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा।
इधर, इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सोमवार को इसका आदेश भी जारी कर दिया। इसमें बताया है कि सरकारी और निजी स्कूलों में शिविरा कैलेंडर के अनुसार ही शीतकालीन अवकाश किया जाए।
सीताराम जाट ने अपने आदेश में कहा निजी स्कूल में शीतकालीन अवकाश नहीं किया जाता है और स्कूल का संचालन किया जाता है तो स्कूल के खिलाफ राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
24 Dec 2024, 12:23 PM IST
Published on:
24 Dec 2024, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.