4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाजुवाला में एक रात में पकड़े लकड़ी से भरे 29 वाहन

मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर वन-विभाग ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
29 vehicles full of timber seized in one night

29 vehicles full of timber seized in one night

बीकानेर. खाजूवाला. क्षेत्र में मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर वन विभाग की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई एक रात में ही 29 लकडिय़ों से भरे अवैध वाहनों को पकड़ा है।

प्रभागीय वन अधिकारी डीएफओ वीरेन्द्र सिंह जोरा ने बताया कि खाजूवाला क्षेत्र में वन विभाग की रेंज बेरियांवाली, दन्तोर, 61 हैड, सत्तासर व छतरगढ़ की ओर से मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 4 ट्रैक्टर रेहड़ा, 4 पिकअप, 20 ऊंटगाड़ों व एक ट्रक को पकड़ा गया।

इस कार्रवाई के लिए सभी रेंजों के अधिकारी साथ रहे। अधिकारियों ने टीम को साथ लेकर अवैध लकडिय़ां परिवहन करने वाले लोगों को पकड़ा गया।

यह कार्रवाई डीएफओ वीरेन्द्र सिंह जोरा के नेतृत्व में सहायक वन संरक्षक गुलजारीलाल, बीकानेर उडऩ दस्ता से भगवान सिंह, 61 हैड रेंजर कपिल चौधरी, सत्तासर रेंज के रेंजर महेन्द्र भाटी, दंतौर के रणवीर सिंह, बेरियांवाली के हनुमान बिश्नोई के साथ टीम ने की।

चल रहा अवैध परिवहन

खाजूवाला क्षेत्र की रेंज बेरियांवाली, दंतौर व 61 हैड में वन विभाग की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में अवैध लकडिय़ों का परिहवन रात के अंधेरे में हो रहा है। यहां विभाग के स्पेशल अभियान के दौरान कार्रवाई की जाती है लेकिन विभाग के अधिकारियों का भय नहीं है।

यह मानना है कि गाड़ी पकड़ी जाएगी तो रसीद कटवाकर छुड़वा लिया जाएगा। गौरतलब है कि विभाग लक्ष्य पूरा करने के लिए अक्सर मार्च माह में कार्रवाई करता है। इसमें भी वाहन पकड़े जाने पर उनको निर्धारित रसीद कटवाकर छोड़ दिया जाता है।

वाहन चालक के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण फिर से लकडिय़ां भरकर परिवहन करता है। ऐसे में वन-विभाग की लापरवाही देखने को सामने आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग