4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 हजार साइकिलें केन्द्रों पर पहुंची, स्कूलों में वितरण शुरू

प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा साइकिलें वितरण केन्द्रों और स्कूलों तक पहुंच गई है।
2 min read
Google source verification

बीकानेर. प्रदेश में ५० हजार से ज्यादा साइकिलें वितरण केन्द्रों और स्कूलों तक पहुंच गई है। इन साइकिलों को वितरित करना शुरू कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकार की योजना के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए २७ हजार ९०० लैपटॉप खरीदने की प्रक्रिश शुरू कर दी गई है। इस वर्ष सरकार ने ३७ हजार ९०० रुपए की लागत से हेलमेट समेत ८०० स्कूटी खरीदी हैं। हालांकि सरकार ने पूरी साइकिलें खरीद ली हैं, लेकिन साइकिलों की संख्या में छात्र संख्या के आधार पर फेरबदल हो सकता है।

राज्य सरकार ने इस माह दो कंंपनियों को ३ लाख १८ हजार साइकिलें खरीदने के आदेश दिए थे। प्रदेश में स्कूली शिक्षा के कुल ४३ जिलों में से एक कंपनी को १५ जिले दिए गए। इस कंपनी ने २७ हजार साइकिलें भेजी दी हैं। वहीं दूसरी कंपनी ने २४ हजार साइकिलों की आपूर्ति की है। उसे २७ जिलों में साइकिलों की आपूर्ति का आदेश दिया गया। राज्य में साइकिलों की आपूर्ति के लिए कुल ३९४ नोडल स्कूल बनाए गए हैं।


संख्या में बदलाव संभव
राज्यभर में नोडल स्कूलों में साइकिलें पहुंचना शुरू हो गई हैं। वहां से स्कूलों में साइकिल वितरण का कार्य शुरू हो गया है। लैपटॉप तथा स्कूटी वितरण की भी तैयारी पूरी है। अब भी छात्राओं के नामांकन का कार्य चल रहा है। साइकिलों की खरीद पिछले वर्ष के नामांकन के आधार पर की गई है। नामांकन पूरे होने के बाद साइकिलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
बह्म दत्त शर्मा, वित्तीय सलाहकार, मा.शि. निदेशालय बीकानेर

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर विधि मंत्री से मिले
बीकानेर. अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद से शास्त्री भवन, नई दिल्ली में मिला एवं बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग पर अपना पक्ष रखा। मेघवाल ने विधि आयोग से सस्ता व सुलभ न्याय प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध करवाने की मंशा की ओर ध्यान दिलाते हुए रविशंकर प्रसाद से बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। प्रतिनिधि मंडल में अशोक भाटी, आरके दास गुप्ता, कुलदीप शर्मा, संतनाथ योगी, अजय कुमार पुरोहित, मुमताज अली भाटी, सुरेन्द्रपाल शर्मा, सतपाल सहू, सुभाष सहू आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग