पड़ोसियों की मानें, तो घटना से पहले सुबह करीब साढ़े दस बजे मांगीलाल के घर के पास एक युवक देखा गया था। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। पिछले दरवाजे पर एक युवक खड़ा था, जिस पर पड़ोसियों की नजर पड़ी, तो वह वहां से भाग छूटा। पुलिस ने भी मकान के पीछे से युवक के पदचिन्हों की पड़ताल की है।